दो बार की विंबलडन चैंपियन क्वितोवा पर चोर ने चाकू से हमला किया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्राग: दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा पर पूर्वी चेक गणराज्य के शहर प्रोस्तेजोव में उनके आवास पर एक चोर ने चाकू से हमला किया जिससे वह घायल हो गयी. इस टेनिस स्टार के प्रवक्ता कारेल टेजकल ने एएफपी से कहा, ‘‘पेत्रा क्वितोवा पर आज सुबह उनके फ्लैट में हमला किया गया. यह एक […]
विज्ञापन
प्राग: दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा पर पूर्वी चेक गणराज्य के शहर प्रोस्तेजोव में उनके आवास पर एक चोर ने चाकू से हमला किया जिससे वह घायल हो गयी. इस टेनिस स्टार के प्रवक्ता कारेल टेजकल ने एएफपी से कहा, ‘‘पेत्रा क्वितोवा पर आज सुबह उनके फ्लैट में हमला किया गया. यह एक आम अपराध की तरह है. कोई भी उन पर इसलिए हमला करने नहीं गया क्योंकि वह पेत्रा क्वितोवा है. ” उन्होंने कहा, ‘‘चोरी के इस प्रयास के दौरान चोर ने चाकू से उन पर हमला किया जिससे वह घायल हो गयी. उनकी जिंदगी खतरे में नहीं है. चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं. ” एक दैनिक समाचार पत्र के अनुसार उनके बायें हाथ में चोट लगी है.
टेजकल ने कहा कि चोर को अब तक नहीं पकडा जा सका है. यह 26 वर्षीय चेक टेनिस स्टार 2011 और 2014 में विंबलडन चैंपियन बनी थी। वह पांव की अपनी चोट से उबर रही हैं और इस कारण एक जनवरी से शुरु होने वाले होपमैन कप में भी नहीं खेल पाएंगी. विश्व में 11वें नंबर की खिलाडी क्वितोवा अगले साल सिडनी में आठ जनवरी से शुरु होने टूर्नामेंट से वर्ष की शुरुआत करने की उम्मीद कर रही थी। यह टूर्नामेंट आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के सिलसिले में खेला जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










