मेसी से मिला अफगान का छह वर्षीय फुटबॉल प्रशंसक

दोहा : प्लास्टिक बैग से बनी लियोनेल मेसी की फुटबॉल शर्ट पहने चित्र के इंटरनेट पर काफी प्रसारित होने के कारण सुर्खियां पाने वाला अफगानिस्तान का बालक अपने सुपरस्टार आदर्श खिलाड़ी से मिलने में कामयाब रहा. मुर्तजा अहमदी ने बार्सिलोना के फारवर्ड से दोहा में मुलाकात की जहां स्पेनिश लीग चैंपियन को सउदी अरब की […]
दोहा : प्लास्टिक बैग से बनी लियोनेल मेसी की फुटबॉल शर्ट पहने चित्र के इंटरनेट पर काफी प्रसारित होने के कारण सुर्खियां पाने वाला अफगानिस्तान का बालक अपने सुपरस्टार आदर्श खिलाड़ी से मिलने में कामयाब रहा. मुर्तजा अहमदी ने बार्सिलोना के फारवर्ड से दोहा में मुलाकात की जहां स्पेनिश लीग चैंपियन को सउदी अरब की टीम अल अहली के साथ दो मैत्री मैच खेलने हैं.
काबुल के दक्षिण पश्चिम में स्थित गजनी का छह वर्षीय बालक दोहा के अल गराफा स्टेडियम में होने वाले मैच के दौरान अर्जेंटीनी सुपरस्टार के साथ मैदान पर आएगा. कतर 2022 विश्व कप आयोजकों ने इन दोनों की फोटो साथ में ट्वीट की है जिस पर लिखा है, ‘‘वह चित्र जिसे दुनिया देखना चाहती है. छह साल के बच्चे का अपने आदर्श खिलाड़ी मेसी से मिलने का सपना आखिर पूरा हो गया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










