भारत का विजय अभियान जारी, दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराकर क्वार्टर में पहुंचा

लखनऊ : खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने आज यहां पूल डी के अपने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा और बड़ी शान के साथ पुरुष जूनियर हाकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में कदम रखा. भारत की तरफ से कप्तान हरजीत सिंह (11वें मिनट) और मनदीप […]
लखनऊ : खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने आज यहां पूल डी के अपने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा और बड़ी शान के साथ पुरुष जूनियर हाकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में कदम रखा. भारत की तरफ से कप्तान हरजीत सिंह (11वें मिनट) और मनदीप सिंह (55वें मिनट) ने गोल किये जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिये एकमात्र गोल काइल लायन काचेट (28वें मिनट) ने दागा.
भारत ने इस तरह से पूल में तीन जीत से नौ अंक के लेकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी जहां उसका सामना गुरुवार को पूल सी से दूसरे स्थान पर रहे स्पेन से होगा. शुरू में मैच एकतरफा लग रहा था क्योंकि भारत ने आक्रामक रवैया अपनाया जिससे दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी. भारत ने लगातार हमले किये लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम ने भी उनके प्रयासों को नाकाम करने में कसर नहीं छोड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




