हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल : भारत और पाकिस्तान एक ही पूल में

लंदन : एशियाई चैम्पियन भारत को हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल 2017 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ एक ही पूल में रखा गया है. हाकी विश्व लीग सेमीफाइनल 2018 विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है जो 15 से 25 जून तक खेला जायेगा. इसमें पुरुष हाकी में दुनिया की शीर्ष दस टीमें भाग लेंगी. अभी […]
लंदन : एशियाई चैम्पियन भारत को हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल 2017 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ एक ही पूल में रखा गया है. हाकी विश्व लीग सेमीफाइनल 2018 विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है जो 15 से 25 जून तक खेला जायेगा. इसमें पुरुष हाकी में दुनिया की शीर्ष दस टीमें भाग लेंगी.
अभी तक मेजबान इंग्लैंड, रियो ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना, गत यूरोपीय चैम्पियन नीदरलैंड, भारत, कोरिया और पाकिस्तान की भागीदारी की पुष्टि हो चुकी है. चार और टीमें हाकी विश्व लीग दूसरे दौर के जरिये क्वालीफाई करेंगी जो अगले साल जनवरी से अप्रैल के बीच खेला जायेगा.
हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में 18 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. भारत इस साल एशियाई चैम्पियंस ट्राफी जीत चुका है जबकि पाकिस्तान का इरादा बदला चुकता करने का होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




