बोल्ट की स्पीड हुई कम, कहा अब 200 मीटर दौड़ने की योजना नहीं

मोनाको : दुनिया का सबसे तेज व्यक्ति अब धीमा पड़ रहा है. महान धावक उसेन बोल्ट ने कहा है कि अपने अंतिम सत्र में उनकी 200 मीटर में दौड़ने की योजना नहीं है. बोल्ट का मानना है कि वह अब 19 . 19 सेकेंड का स्वयं का विश्व रिकार्ड तोड़ने की स्थिति में नहीं हैं. […]
मोनाको : दुनिया का सबसे तेज व्यक्ति अब धीमा पड़ रहा है. महान धावक उसेन बोल्ट ने कहा है कि अपने अंतिम सत्र में उनकी 200 मीटर में दौड़ने की योजना नहीं है. बोल्ट का मानना है कि वह अब 19 . 19 सेकेंड का स्वयं का विश्व रिकार्ड तोड़ने की स्थिति में नहीं हैं.
छठी बार आईएएएफ का ‘साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट’ का पुरस्कार हासिल करने के बाद 30 साल के बोल्ट ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि वह रियो डि जिनेरियो ओलंपिक में 19 सेकेंड से कम के बैरियर को तोड़ने में सफल रहेंगे.लेकिन अब उनका मानना है कि उनके पैरों में इतनी जान नहीं रही कि वह रिकार्ड तोड सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










