हॉकी इंडिया लीग 21 जनवरी से शुरू, रांची को मिला पांच मैच
Updated at : 22 Nov 2016 5:12 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : हॉकी इंडिया लीग का पांचवां सत्र 21 जनवरी को मुंबई में दबंग मुंबई और रांची रेज के बीच मुकाबले से शुरू होगा. सेमीफाइनल 25 फरवरी को और फाइनल 26 फरवरी को खेला जायेगा. हॉकी लीग का पांच मैच रांची में खेला जाएगा. रांची में पहला मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा. बाकी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : हॉकी इंडिया लीग का पांचवां सत्र 21 जनवरी को मुंबई में दबंग मुंबई और रांची रेज के बीच मुकाबले से शुरू होगा. सेमीफाइनल 25 फरवरी को और फाइनल 26 फरवरी को खेला जायेगा. हॉकी लीग का पांच मैच रांची में खेला जाएगा. रांची में पहला मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा. बाकी चार मैच 28 जनवरी,01 फरवरी,02 फरवरी और आखिरी मैच 04 फरवरी को खेला जाएगा.
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘फाइनल पिछले चैम्पियन के घरेलू मैदान पर खेला जाता है और इस बार जेपी पंजाब वारियर्स के स्टेडियम चंडीगढ़ में होगा.” एफआईएच अध्यक्ष और हॉकी इंडिया लीग के चेयरमैन नरिंदर बत्रा ने कहा ,‘‘यह दर्शकों और खिलाडियों के लिये ही बेहतरीन टूर्नामेंट नहीं है बल्कि खेल की ताकत को दिखाने का बेहतरीन मंच भी है. हमें इस सत्र में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. इस बार नये अनूठे माध्यमों के जरिये अधिक दर्शकों तक पहुंचेंगे.”
रांची में खेले जाने वाले मैचों की सूची इस प्रकार है.
26 जनवरी – रांची रेज बनाम कलिंग लांसर्स
28 जनवरी – रांची रेज बनाम दिल्ली वेवराइडर्स
01 फरवरी – रांची रेज बनाम जेपी पंजाब वारियर्स
02 फरवरी – रांची रेज बनाम दबंग मुंबई
04 फरवरी – रांची रेज बनाम उत्तर प्रदेश विजार्ड्स
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




