बोपन्ना और मर्जिया की जोड़ी फ्रेंच ओपन से बाहर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पेरिस : भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी फ्रेंच ओपन पुरुष युगल टूर्नामेंट से बाहर हो गई जिसे क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में पराजय का सामना करना पड़ा. छठी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और मर्जिया को तीसरी वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के इवान डोडिज और ब्राजील के मार्शेलो मेलो ने 6.4, […]
विज्ञापन
पेरिस : भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी फ्रेंच ओपन पुरुष युगल टूर्नामेंट से बाहर हो गई जिसे क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में पराजय का सामना करना पड़ा. छठी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और मर्जिया को तीसरी वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के इवान डोडिज और ब्राजील के मार्शेलो मेलो ने 6.4, 6.4 से हराया.
पहले सेट में बोपन्ना और मर्जिया की सर्विस टूटी और वे दो ब्रेक प्वाइंट भी नहीं भुना सके. उन्होंने दो डबलफाल्ट भी किये. दूसरे सेट में भी यही कहानी दोहराई गई. डोडिज और मेलो ने तीन में से एक ब्रेक प्वाइंट भुनाया और अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़कर जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










