ePaper

हाकी इंडिया लीग : रांची रेज ने दबंग मुंबई को 1-0 से हराया

Updated at : 15 Feb 2016 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
हाकी इंडिया लीग : रांची रेज ने दबंग मुंबई को 1-0 से हराया

रांची : रांची रेज ने आज यहां एक जोरदार मुकाबले में दबंग मुंबई को 1-0 से हरा कर अपने गृह नगर रांची में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और 37 अंकों के साथ हाकी इंडिया लीग के इस एडीशन में सर्वोच्च स्थान बरकरार रखा. रांची रेज और दबंग मुंबई ने आज शाम यहां रांची के […]

विज्ञापन

रांची : रांची रेज ने आज यहां एक जोरदार मुकाबले में दबंग मुंबई को 1-0 से हरा कर अपने गृह नगर रांची में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और 37 अंकों के साथ हाकी इंडिया लीग के इस एडीशन में सर्वोच्च स्थान बरकरार रखा. रांची रेज और दबंग मुंबई ने आज शाम यहां रांची के एस्ट्रोटर्फ मैदान में खेले गये मुकाबले में एकदूसरे के खिलाफ शुरू से ही जमकर हमले बोले. लेकिन प्रथमार्ध तक दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी.

मैच के दूसरे हॉफ में पांच मिनट ही बीते थे कि रांची के जोरदार हमले को रोकने के लिए दबंग मुंबई ने डी के भीतर बाधा पहुंचाई और रेफरी ने रांची रेज को पेनाल्टी कार्नर देने में देर नहीं लगायी.
रांची रेज के कप्तान जैक्सन ऐश्ले ने इस मौके को गोल में बदलने में कोई चूक नहीं की और इसके साथ ही रेज मैच में 1-0 से आगे हो गया. दूसरी ओर दबंग मुंबई ने पूरे मैच में रांची के खिलाफ जोरदार हमले किये और उन्हें कुल छह पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन वह उनमें से एक का भी लाभ नहीं उठा सकी.
मैच खत्म होने के पांच मिनट पूर्व से मैच के 55वें, 56वें और 59वें मिनट में दबंग मुंबई को लगातार तीन पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन रांची के साथ मुकाबला कम से कम बराबर करने का भी अवसर वह गवां बैठे और पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील नहीं कर सके.
शनिवार को हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 6-0 से पराजित करने वाले रांची रेज के खिलाड़ी आज के मैच में पूरे रंग में नहीं दिखे लेकिन मैच के बाद इस बारे में पूछे जाने पर कप्तान जैक्सन ने कहा कि दबंग मुंबई अच्छी टीम है जिसके चलते मुकाबला कड़ा हुआ.
दस मुकाबलों में सात जीतें दर्ज कर रांची रेज ने 37 अंकों के साथ एचआईएल की अंक तालिका में सर्वोच्च स्थान बनाये रखा है जबकि मुंबई नौ मुकाबलों में तीन जीत के साथ सिर्फ 20 अंक लेकर अंतिम स्थान पर है.अगला मुकाबला कल चंडीगढ में जेपी पंजाब वारियर्स और कलिंगा लांसर्स के बीच खेला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola