आस्ट्रेलियन ओपन : शानदार खेल के साथ सेमीफाइनल में पहुंचे एंडी मर्रे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2016 1:28 PM

विज्ञापन

मेलबर्न : विश्व के नंबर दो खिलाड़ी एंडी मर्रे ने आज भी शानदार खेल दिखाया और आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में अपने लिए जगह बना ली. एंडी मर्रे छठी बार आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं. इस बार आस्ट्रेलियन ओपन में शुरुआत से ही एंडी मर्रे का प्रदर्शन शानदार रहा है और वे अपने […]

विज्ञापन

मेलबर्न : विश्व के नंबर दो खिलाड़ी एंडी मर्रे ने आज भी शानदार खेल दिखाया और आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में अपने लिए जगह बना ली. एंडी मर्रे छठी बार आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं. इस बार आस्ट्रेलियन ओपन में शुरुआत से ही एंडी मर्रे का प्रदर्शन शानदार रहा है और वे अपने प्रतिद्वंद्वियों को अपने सामने टिकने नहीं दे रहे हैं.

आज खेले गये मैच में एंडी ने आठवीं वरीयता प्राप्त डेविड फेरर को 6-3 6-7 6-2 6-3 से हराया. एंडी ने अंतिम सेट में दो बार डेविड के सर्विस को ब्रेक किया और अपने लिए सेमीफाइनल में जगह बनायी. एंडी की जीत के साथ ही महिला और पुरुष युगल मुकाबले में ब्रिटिश खिलाड़ियों का दबदबा हो गया है. आज ब्रिटिश महिला खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर ने भी सेमीफाइनल में 33 साल बाद प्रवेश किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola