एंडी मर्रे ने जोकोविच को हराकर मांट्रियल मास्टर्स खिताब जीता

मांट्रियल : ब्रिटेन के एंडी मर्रे ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के हाथों आठ मैचों के हार के सिलसिले को तोड़ते हुए आज एटीपी मास्टर्स टेनिस खिताब जीता. स्काटलैंड के मर्रे इस जीत के साथ एटीपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये. उनकी जीत से चंद घंटे पहले ही उनकी कोच […]
मांट्रियल : ब्रिटेन के एंडी मर्रे ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के हाथों आठ मैचों के हार के सिलसिले को तोड़ते हुए आज एटीपी मास्टर्स टेनिस खिताब जीता. स्काटलैंड के मर्रे इस जीत के साथ एटीपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये. उनकी जीत से चंद घंटे पहले ही उनकी कोच एमेली मोरेस्मो ने बच्चे को जन्म दिया था.
मर्रे ने यह खिताब मोरेस्मो को समर्पित करते हुए कहा , वह काफी थकी हुई होगी और मैं तथा मेरा खेल इस समय उसके जेहन में होगा लेकिन मुझे खुशी है कि सब कुछ ठीक रहा. मर्रेने सहायक कोच योनास ब्योर्कमैन के मार्गदर्शन में खेलते हुए दो साल में पहली बार जोकोविच को हराया. आखिरी बार उसने इस सर्बियाई खिलाड़ी को 2013 विंबलडन फाइनल में मात दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










