सफारोवा को हराकर सेरेना ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीता

पेरिस: दुनिया की नंबर एक खिलाडी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने लूसी सफारोवा को तीन सेट में 6-3, 6-7, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन महिला एकल का अपना तीसरा और कुल 20वां एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीता. अमेरिका की दिग्गज खिलाडी सेरेना अब ओपन युग में सर्वाधिक 22 एकल ग्रैंड स्लैम खिताब के स्टेफी ग्राफ के […]
पेरिस: दुनिया की नंबर एक खिलाडी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने लूसी सफारोवा को तीन सेट में 6-3, 6-7, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन महिला एकल का अपना तीसरा और कुल 20वां एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीता.
अमेरिका की दिग्गज खिलाडी सेरेना अब ओपन युग में सर्वाधिक 22 एकल ग्रैंड स्लैम खिताब के स्टेफी ग्राफ के रिकार्ड की बराबरी करने से सिर्फ दो खिताब दूर हैं.शीर्ष वरीय सेरेना पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में 4-1 की बढत के साथ चेक गणराज्य की सफारोवा के खिलाफ सीधे सेटों में आसान जीत की ओर से बढ रही थी लेकिन 28 साल की उम्र में पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में खेल रही विरोधी 13वीं वरीय खिलाडी वापसी करने में सफल रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










