साइना नेहवाल से छीनी नंबरवन की रैंकिंग, तीसरे स्थान पर पहुंचीं

Published at :04 Jun 2015 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
साइना नेहवाल से छीनी नंबरवन की रैंकिंग, तीसरे स्थान पर पहुंचीं

नयी दिल्ली : भारत की साइना नेहवाल बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में आज शीर्ष से खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई. दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना दो पायदान खिसक गई. वह स्पेन की कैरोलिना मारिन (80752) से पीछे है. साइना के 79192 अंक है. ओलंपिक चैम्पियन लि शुरुइ 85217 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत की साइना नेहवाल बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में आज शीर्ष से खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई. दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना दो पायदान खिसक गई. वह स्पेन की कैरोलिना मारिन (80752) से पीछे है. साइना के 79192 अंक है. ओलंपिक चैम्पियन लि शुरुइ 85217 अंक लेकर शीर्ष पर है.

पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत 67157 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. चीन के लिन डैन उनसे पीछे हैं. वहीं राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन पारुपल्ली कश्यप 12वें और एच एस प्रणय 13वें स्थान पर हैं. महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा 17वें स्थान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola