सुरेश कलमाडी को एशियाई एथलेटिक्स का शीर्ष पुरस्कार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वुहान : भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे सुरेश कलमाडी को उपमहाद्वीप में एथलेटिक्स के विकास में योगदान के लिये एशियाई एथलेटिक्स संघ के गाला डिनर और पुरस्कार समारोह में एएए अध्यक्ष का पुरस्कार दिया गया. दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 में भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने के बाद जमानत पर छूटे कलमाडी 2000 से […]
विज्ञापन
वुहान : भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे सुरेश कलमाडी को उपमहाद्वीप में एथलेटिक्स के विकास में योगदान के लिये एशियाई एथलेटिक्स संघ के गाला डिनर और पुरस्कार समारोह में एएए अध्यक्ष का पुरस्कार दिया गया.
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 में भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने के बाद जमानत पर छूटे कलमाडी 2000 से 2013 तक एशियाई एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष थे. उन्होंने एशियाई ग्रां प्री सीरिज, एशियाई इंडोर चैम्पियनशिप और एशियाई आल स्टार मीट जैसे बडे टूर्नामेंटों की शुरुआत की थी.
उन्हें मार्च में जकार्ता में हुई बैठक में एशियाई एथलेटिक्स संघ का आजीवन अध्यक्ष भी बनाया गया था. कलमाडी की ओर से भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने एएए अध्यक्ष कतर के दहलान अल हमद से कल रात पुरस्कार लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










