फीफा अध्यक्ष पद पर किसी ईमानदार व्यक्ति को चुना जाये : पेले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2015 3:38 PM (IST)
विज्ञापन

हवाना : सेप ब्लाटर के फीफा अध्यक्ष पद से अचानक इस्तीफा दिये जाने के बाद नये अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गयी है. इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी पेले ने कहा है कि फुटबॉल को साफ-सुथरा बनाने के लिए इस पद पर ईमानदार लोग को चुनने की जरूरत है. […]
विज्ञापन
हवाना : सेप ब्लाटर के फीफा अध्यक्ष पद से अचानक इस्तीफा दिये जाने के बाद नये अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गयी है. इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी पेले ने कहा है कि फुटबॉल को साफ-सुथरा बनाने के लिए इस पद पर ईमानदार लोग को चुनने की जरूरत है. एक मैत्री मैच के दौरान इस महान खिलाड़ी ने बीबीसी से यह बात कही.
पेले ने ब्लाटर के दोबारा चुने जाने का समर्थन किया था. उन्होंने इस पद से फुटबाल प्रमुख के अचानक हटने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया.पेले ने बीबीसी से कहा सभी ब्लाटर के बारे में पूछ रहे हैं. बिल्कुल, सभी लोग बहुत स्तब्ध थे. सैप ब्लाटर को लेकर नहीं बल्कि फीफा को लेकर. पेले ने कहा कि वह एक खिलाडी हैं और चाहते हैं कि सब लोग इस खेल को लेकर आगे ले जायें ना कि आपस में लड़े. पेले ने कहा कि फीफा के लिए यह कठिन समय है क्योंकि उसे अपनी छवि को सुधारना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




