भारतीय मूल के अमेरिकी सुनील गुलाटी हो सकते हैं फीफा के नये अध्यक्ष

फीफा अध्यक्ष पद से सेप ब्लाटर के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के अमेरिकी सुनील गुलाटी फीफा अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गये हैं. सुनील गुलाटी तीन बार से अमेरिकी फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विभिन्न अमेरिकी मीडिया के अनुसार इलाहाबाद में जन्मे 55-वर्षीय गुलाटी इस पद के […]
फीफा अध्यक्ष पद से सेप ब्लाटर के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के अमेरिकी सुनील गुलाटी फीफा अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गये हैं. सुनील गुलाटी तीन बार से अमेरिकी फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विभिन्न अमेरिकी मीडिया के अनुसार इलाहाबाद में जन्मे 55-वर्षीय गुलाटी इस पद के मजबूत दावेदार हो सकते हैं क्योंकि माना जा रहा है कि अमेरिका इस बार फीफा अध्यक्ष के लिए दिलचस्पी ले रहा है. उन्होंने पिछले कुछ दशक में अमेरिका में फुटबाल के विकास में अहम योगदान दिया है.
गुलाटी ने अपने बयान में कहा मैं फुटबाल की बेहतरी के लिए उनके इस्तीफे की सराहना करता हूं. यह फीफा में सुधार लाने की दिशा में पहला और प्रासंगिक कदम है. फीफा अध्यक्ष के चुनाव में गुलाटी ने राजकुमार अली का समर्थन किया था. गुलाटी और अमेरिका ने ब्लाटर का विरोध किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










