सेप ब्लाटर के इस्तीफे के बाद नये फीफा अध्यक्ष की तलाश शुरू

Published at :03 Jun 2015 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
सेप ब्लाटर के इस्तीफे के बाद नये फीफा अध्यक्ष की तलाश शुरू

ज्यूरिख : फीफा अध्यक्ष पद से सैप ब्लाटर ने बुधवार को आश्चर्यजनक तरीके से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद स्कैंडल में फंसे फीफा की छवि को सुधारने के लक्ष्य के साथ इस संगठन के अध्यक्ष पद के लिए नये सिरे से दौड़ शुरू हो गयी है. द यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशंस (यूइएफए) अध्यक्ष माइकल […]

विज्ञापन

ज्यूरिख : फीफा अध्यक्ष पद से सैप ब्लाटर ने बुधवार को आश्चर्यजनक तरीके से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद स्कैंडल में फंसे फीफा की छवि को सुधारने के लक्ष्य के साथ इस संगठन के अध्यक्ष पद के लिए नये सिरे से दौड़ शुरू हो गयी है.

द यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशंस (यूइएफए) अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी और राजकुमार अली बिल अल हुसैन और पुर्तगाल के लुइस फिगो का नाम इस पद के दावेदारों में लिया जा रहा है. अली बिल अल हुसैन ने पिछले शुक्रवार को ब्लाटर को इस पद के लिए चुनौती दी थी. हालांकि अब तक किसी ने इस संबंध में औपचारिक घोषणा नहीं की है.

घूस लेने से जुडे स्कैंडल को लेकर फीफा को निशाना बनाये जाने के बीच 79 वर्षीय ब्लाटर के इस्तीफे के ठीक बाद फीफा के एक कार्यकारी सदस्य ने कहा इस पद के लिए नई होड शुरु होगी. समय पर चुनाव होंगे. फुटबॉल खिलाड़ी से नेता बने फ्रांस के प्लाटिनी इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं.
उन्होंने 1998 में विश्वकप का सफल आयोजन कर अपनी प्रशासनिक क्षमता से सबको अवगत कराया था. वे यूएएफए का वर्ष 2007 से नेतृत्व कर रहे हैं. प्लाटिनी ने शुक्रवार को ब्लाटर के खिलाफ नहीं लड़ने का फैसला किया था लेकिन उन्होंने 2019 में इस पद के लिए प्रयास करने से भी इंकार नहीं किया था.
जार्डन के राजकुमार अली शुक्रवार तक फीफा के उपाध्यक्ष थे और पिछले शुक्रवार को अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में वे ब्लाटर से हार गये थे. उनके एक प्रवक्ता ने कहा कि अली इस सर्वोच्च पद के लिए तैयार हैं. ब्लाटर ने कहा है कि नये चुनाव के संपन्न होने तक वह पद पर बने रहेंगे और यह अतिविशेष बैठक इस साल दिसंबर और अगले साल मार्च से पहले नहीं होगी.
लुईस फिगो ने ब्लाटर के इस्तीफे का स्वागत किया है. इससे पहले के चुनाव में उन्हें पुर्तगाल का पूरा समर्थन प्राप्त था लेकिन उन्होंने अली को अधिक मौका देने के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी. पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष फर्नांडो गोम्स ने कहा कि इस बार फिगो अगर चुनाव लड़ना चाहेंगे तो यह एक व्यक्तिगत पसंद होगी. इसके अलावा कई अन्य दावेदार भी इस दौड में शामिल हो सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola