पेटा के मुहिम से जुड़ीं सानिया मिर्जा
Updated at : 02 Jun 2015 5:01 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा निराश्रित कुत्ते और बिल्लियों को गोद लेने के पीपुल फोर द एथिकल टरीटमेंट ऑफ एनिमल्स ( पेटा ) के नये विज्ञापन में नजर आयेंगी. युगल में नंबर वन रैंकिंग तक पहुंची भारत की पहली महिला टेनिस खिलाडी सानिया इस प्रिंट विज्ञापन में अपनी पालतू बिल्ली पोश के साथ दिखेंगी. […]
विज्ञापन
मुंबई: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा निराश्रित कुत्ते और बिल्लियों को गोद लेने के पीपुल फोर द एथिकल टरीटमेंट ऑफ एनिमल्स ( पेटा ) के नये विज्ञापन में नजर आयेंगी.
युगल में नंबर वन रैंकिंग तक पहुंची भारत की पहली महिला टेनिस खिलाडी सानिया इस प्रिंट विज्ञापन में अपनी पालतू बिल्ली पोश के साथ दिखेंगी.
इस विज्ञापन को मशहूर फोटोग्राफर वाय एस एन मूर्ति ने शूट किया है. हेयरस्टाइल और मेकअप तमन्ना रुज ने किया है जबकि ड्रेस डिजाइनर ईशा अमीन है.
सानिया ने कहा , इतने सारे जानवर खासकर खासकर कुत्ते कार से कुचले जाते हैं. वे ऐसे ही घायल पडे रहते हैं. हमें उन्हें खरीदने की बजाय बचाना या किसी आश्रय से लेना चाहिये. इंसानों ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी दया होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




