मोहन बगान की सफलता पर हुई कोच संजय सेन की तारीफ

Published at :01 Jun 2015 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
मोहन बगान की सफलता पर हुई कोच संजय सेन की तारीफ

कोलकाता : पांच सालों के सूखे के बाद आई लीग के रूप में पहला खिताब जीतने वाली मोहन बगान के कोच संजय सेन के प्रयासों का फुटबॉल जगत ने स्वागत किया है. आई लीग में शीर्ष स्तरीय क्लब कोच के लिए जरूरी एएफसी लाइसेंस नहीं होने के कारण सुभाष भौमिक के पद छोड़ने के बाद […]

विज्ञापन

कोलकाता : पांच सालों के सूखे के बाद आई लीग के रूप में पहला खिताब जीतने वाली मोहन बगान के कोच संजय सेन के प्रयासों का फुटबॉल जगत ने स्वागत किया है. आई लीग में शीर्ष स्तरीय क्लब कोच के लिए जरूरी एएफसी लाइसेंस नहीं होने के कारण सुभाष भौमिक के पद छोड़ने के बाद सेन को कोच की जिम्मेदारी दी गयी थी.

सेन को कोच नियुक्त किये जाने का निर्णय बहुत सही साबित हुआ और शहर के फुटबॉल जगत ने एक भारतीय की उपलब्धि की तारीफ की है.दिग्गज फुटबालर पी के बनर्जी ने कहा , मैं बहुत खुश हूं कि एक भारतीय कोच (संजय सेन) ने मोहन बागान को शिखर तक पहुंचाया.

भारतीयकोचों की सफलता को कम करके आंकना आजकल एक तरह का फैशन बन चुका है. मैं आशा करता हूं कि निकट भविष्य में कुछ और आई लीग टीमें भारतीय कोचों को नियुक्त करेंगी. पी के बनर्जी की बात का समर्थन करते हुए पूर्व भारतीय खिलाडी सुब्रत भट्टाचार्य ने क्लब से कहा कि उसे सेन की उपलब्धि से प्रेरणा लेते हुए बोर्ड में भारतीय को लाने को प्राथमिकता बनाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola