ललित भनोट एशियाई एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष चुने गये

Published at :01 Jun 2015 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
ललित भनोट एशियाई एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष चुने गये

नयी दिल्ली : भारतीय ओलंपिक संघ के विवादित पूर्व महासचिव ललित भनोट को आज चीन के वुहान में हुए चुनावों में एशियाई एथलेटिक्स संघ का उपाध्यक्ष चुना गया. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की अनुशंसा पर चुनाव लड़ने वाले भनोट ने 14 उम्मीदवारों के बीच पांच में से एक उपाध्यक्ष का पद हासिल किया. एएफआई निदेशक एम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय ओलंपिक संघ के विवादित पूर्व महासचिव ललित भनोट को आज चीन के वुहान में हुए चुनावों में एशियाई एथलेटिक्स संघ का उपाध्यक्ष चुना गया. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की अनुशंसा पर चुनाव लड़ने वाले भनोट ने 14 उम्मीदवारों के बीच पांच में से एक उपाध्यक्ष का पद हासिल किया.

एएफआई निदेशक एम एल डोगरा ने बताया , भनोट आसान जीत के साथ एशियाई एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष चुने गये हैं. राष्ट्रमंडल खेल 2010 के भ्रष्टाचार घोटाले में फंसे भनोट एक दशक से अधिक समय तक एएफआई सचिव रहे और आईओए महासचिव भी थे जब आईओसी ने उन पर 14 महीने का निलंबन लगाया. वह फिलहाल एएफआई की योजना समिति के अध्यक्ष हैं.

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने उन्हें पिछले साल आईओए चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी चूंकि वह राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में जेल जा चुके थे लेकिन एशियाई संघ का चुनाव लड़ने में ऐसी कोई रोक नहीं थी.
आईओए के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में जेल जा चुके सुरेश कलमाडी ने भी 2013 में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गये थे. उन्हें हाल ही में एएए का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola