राजकुमार विलियम ने फुटबॉल को पाक साफ करने की मांग की

Published at :31 May 2015 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
राजकुमार विलियम ने फुटबॉल को पाक साफ करने की मांग की

लंदन : ब्रिटेन के राजकुमार विलियम ने आज विश्व फुटबॉल के नियामक मंडल फीफा से जुडे भ्रष्टाचार विवाद पर प्रतिक्रिया देते इस संगठन से खेल को पहले रखने और खेल को साफ-सुथरा बनाने के लिए सुधार की शुरुआत करने के लिए कहा. फुटबॉल के प्रशंसक राजकुमार ने कहा कि साफ-सुथरे खेल जोकि खिलाडियों और उसके […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन के राजकुमार विलियम ने आज विश्व फुटबॉल के नियामक मंडल फीफा से जुडे भ्रष्टाचार विवाद पर प्रतिक्रिया देते इस संगठन से खेल को पहले रखने और खेल को साफ-सुथरा बनाने के लिए सुधार की शुरुआत करने के लिए कहा.

फुटबॉल के प्रशंसक राजकुमार ने कहा कि साफ-सुथरे खेल जोकि खिलाडियों और उसके प्रशंसकों को प्रेरित करते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल के प्रबंधनों की सोच में बडा अंतर है. ब्रिटेन फुटबॉल संघ के अध्यक्ष विलियम ने कहा कि फीफा की तरह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति भी ऐसा दौर देख चुकी है. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की तरह ही फीफा को यह दिखाना होगा कि वो खेल भावना और खेल पहले को लेकर प्रतिबद्ध है.

32-वर्षीय राजकुमार ने कहा कि प्रायोजकों और क्षेत्रीय परिसंघों को निश्चित तौर पर इन सुधारों के लिए थोड़ा दबाव डालना चाहिए. फीफा में सुधार खेल के हित में है. उनका यह बयान फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर के पुन: चुने जाने के बाद आया है. राजकुमार ने कहा कि खेल के स्तर को बनाये रखने और सुधारने की कोशिश करनी चाहिए. सबसे निचले स्तर पर इसको सबसे अच्छे तरीके से किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola