ePaper

डेविड गिल ने सेप ब्लाटर के फिर चुने जाने पर उपाध्यक्ष पद ठुकराया

Updated at : 30 May 2015 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
डेविड गिल ने सेप ब्लाटर के फिर चुने जाने पर उपाध्यक्ष पद ठुकराया

लंदन : सेप ब्लाटर के फीफा अध्यक्ष पद पर फिर काबिज होने के बाद फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष डेविड गिल ने कहा कि वह फीफा के कार्यकारी बोर्ड में पद ग्रहण नहीं करेंगे. इंग्लैंड के 57 वर्षीय गिल 2003 से 2013 तक मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कार्यकारी रहे. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि […]

विज्ञापन

लंदन : सेप ब्लाटर के फीफा अध्यक्ष पद पर फिर काबिज होने के बाद फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष डेविड गिल ने कहा कि वह फीफा के कार्यकारी बोर्ड में पद ग्रहण नहीं करेंगे. इंग्लैंड के 57 वर्षीय गिल 2003 से 2013 तक मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कार्यकारी रहे. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ब्लाटर की अध्यक्षता वाले फीफा में उपाध्यक्ष का पद लेने से उनकी साख खराब होगी.

गिल ने कहा कि वह ब्लाटर के साथ काम नहीं कर सकेंगे. उन्होंने कहा, ‘पिछले तीन दिन के घटनाक्रम के बाद मेरा मानना है कि मौजूदा नेतृत्व के रहते फीफा की कार्यकारी समिति में पद लेना ठीक नहीं होगा.’ उन्होंने कहा, ‘मैं एफए और युएफा में अपने काम पर फोकस करुंगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola