ePaper

साइना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Updated at : 29 May 2015 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
साइना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में पहुंची

सिडनी: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को छोड़ कर ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज में सभी भारतीय खिलाड़ी हार गये. दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी साइना ने चीन की नौवीं वरीयता प्राप्त सुन यू को एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 19-21, 21-14 से हराया. ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साइना का सामना अब […]

विज्ञापन

सिडनी: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को छोड़ कर ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज में सभी भारतीय खिलाड़ी हार गये. दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी साइना ने चीन की नौवीं वरीयता प्राप्त सुन यू को एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 19-21, 21-14 से हराया.

ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साइना का सामना अब दो बार की ऑल इंग्लैंड चैंपियन शिजियान वांग से होगा, जिसका साइना के खिलाफ 11 मुकाबलों में जीत हार का रिकॉर्ड 6-5 का है.

दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा हार कर बाहर हो गये. चौथी वरीयता प्राप्त श्रीकांत चीन के तियान हूवेइ से 21-18, 17-21, 13-21 से हार गये.

वहीं, चौथी वरीयता प्राप्त ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी को महिला युगल में इंडोनेशिया की नित्या के माहेश्वरी और ग्रेसिया पोली ने 21-14, 21-10 से हराया.

पिछले चार में से तीन मुकाबलों में सुन को हरा चुकी साइना ने ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली थी. सुन ने जल्दी ही वापसी करते हुए स्कोर 18-18 किया. साइना दूसरे ही गेम में जीत दर्ज कर लेतीं, चूंकि उन्होंने छह अंकों की बढ़त लेकर स्कोर 13-7 कर लिया था, लेकिन सुन ने वापसी करते हुए 13-13 से बराबरी की.

साइना ने फिर 18-15 से बढ़त बनायी, लेकिन सुन ने तीन अंक लेकर फिर अंतर 18-19 का कर दिया. निर्णायक गेम में साइना ने सुन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और जल्दी 12-4 से बढ़त बना ली. सुन ने भरसक कोशिश की, लेकिन साइना ने इस बार कोई कोताही नहीं बरतते हुए जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola