जान ने एनईयूएफसी में लाजोंग की हिस्सेदारी खरीदी

Published at :27 May 2015 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
जान ने एनईयूएफसी में लाजोंग की हिस्सेदारी खरीदी

कोलकाता : इंडियन सुपर लीग की फ्रेंचाइजी नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी (एनईयूएफसी) ने खुद को आईलीग क्लब शिलांग लाजोंग एफसी से अलग कर लिया है और बॉलीवुड अभिनेता जान अब्राहिम अब क्लब के मुख्य मालिक बन गए हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्र ने बताया, जान अब्राहिम ने नार्थईस्ट यूनाईटेड फुटबॉल क्लब में शिलांग लाजोंग […]

विज्ञापन

कोलकाता : इंडियन सुपर लीग की फ्रेंचाइजी नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी (एनईयूएफसी) ने खुद को आईलीग क्लब शिलांग लाजोंग एफसी से अलग कर लिया है और बॉलीवुड अभिनेता जान अब्राहिम अब क्लब के मुख्य मालिक बन गए हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्र ने बताया, जान अब्राहिम ने नार्थईस्ट यूनाईटेड फुटबॉल क्लब में शिलांग लाजोंग की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है. शर्तों पर आपसी सहमति बन गई है और जान अब्राहिम क्लब के मुख्य प्रमोटर होंगे. इस तरह की खबरें भी हैं कि एनईयूएफसी दक्षिण अमेरिका के विदेशी क्लब के साथ तकनीकी साझेदारी के लिए बातचीत कर रहा है लेकिन फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

एनईयूएफसी ने इस बीच एफसी गोवा और डेम्पो के होलीचरण नार्जरी से अनबंध किया है जबकि एटलेटिको डि कोलकाता और सलगावकर एफसी के संजू प्रधान भी टीम से जुड गए हैं. टीम ने शिलांग लाजोंग के पांच खिलाडियों को रिटेन भी किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola