शोएब मलिक के शानदार शतक पर सानिया मिर्जा ने जतायी खुशी, ट्वीट किया Allhamdulillah so happy for you
Updated at : 27 May 2015 11:04 AM (IST)
विज्ञापन

भारतीय टेनिस की सनसनी सानिया मिर्जा अपने पाकिस्तानी पति शोएब मलिक के प्रदर्शन पर काफी खुश हैं और उन्होंने अपने पति को ट्वीट कर बधाई दी है. सानिया ने अपने पति की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया है. सानिया नेलिखा है, आपके लिए खुश हूं, खुद पर विश्वास हो, तो नामुमकिन भी […]
विज्ञापन
भारतीय टेनिस की सनसनी सानिया मिर्जा अपने पाकिस्तानी पति शोएब मलिक के प्रदर्शन पर काफी खुश हैं और उन्होंने अपने पति को ट्वीट कर बधाई दी है. सानिया ने अपने पति की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया है. सानिया नेलिखा है, आपके लिए खुश हूं, खुद पर विश्वास हो, तो नामुमकिन भी मुमकिन हो जाते हैं.
गौरतलब है कि सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक पिछले काफी दिनों से पाकिस्तानी टीम से बाहर रहे हैं, लेकिन जिंबाब्वे के साथ खेली जा रही श्रृंखला में उनकी वापसी हुई है और कल के मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा. शोएब की इस सफ लता पर सानिया ने खुशी जतायी है.
Allhamdulillah 😊 @realshoaibmalik so happy for you .. Belief does wonders .. pic.twitter.com/blP4NNr6vQ
— Sania Mirza (@MirzaSania) May 26, 2015
पिछले दिनों सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच अनबन की खबरें भी मीडिया में आयीं थी, लेकिन बाद में दोनों ने ही इस खबर का खंडन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




