फ्रेंच ओपन : पहले दौर में हारे महेश भूपति और निक किरगियोस

पेरिस : महेश भूपति और निक किरगियोस की भारत और ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी आज यहां फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल के पहले दौर की बाधा पार करने में नाकाम रही जब उन्हें लुकास पोइले और तनाशी कोकिनाकिस के हाथों सीधे सेटों में शिकस्त का सामना करना पडा. भूपति और निक गलतियों को काबू में रखने […]
पेरिस : महेश भूपति और निक किरगियोस की भारत और ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी आज यहां फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल के पहले दौर की बाधा पार करने में नाकाम रही जब उन्हें लुकास पोइले और तनाशी कोकिनाकिस के हाथों सीधे सेटों में शिकस्त का सामना करना पडा.
भूपति और निक गलतियों को काबू में रखने में नाकाम रहे जिससे लुकास और तनाशी ने 6-3, 6-1 से आसान जीत दर्ज की. फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया की जोडी ने सात में से चार ब्रेक प्वाइंट का फायदा उठाया जबकि भूपति और किरगियोस ने नौ मौके गंवाए. अन्य भारतीयों में लिएंडर पेस और कनाडा के डेनियल नेस्टर कल ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ और क्रिस गुसियोन के खिलाफ उतरेंगे.
रोहन बोपन्ना और फ्लोरियन मर्जिया की नौवीं वरीय जोडी को भी कल विक्टर ट्रायोकी और फिलिप क्राजियोनोविच की सर्बिया की जोडी का सामना करना है. महिला युगल में सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोडी कल अपने अभियान की शुरुआत जर्मनी की जूलिया जार्जिस और चेकगणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा के खिलाफ करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




