गुरुसाईदत्त, प्रणव-अश्विनी ऑस्ट्रेलिया ओपन के मुख्य ड्रॉ में

सिडनी : राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता आरएमवी गुरुसाईदत्त के अलावा प्रणव जैरी चोपडा और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोडी आज यहां 750000 डालर इनामी ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा में जगह बनाने में सफल रही. पिछले कुछ समय से चोटों से परेशान रहे गुरुसाईदत्त ने अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया […]
सिडनी : राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता आरएमवी गुरुसाईदत्त के अलावा प्रणव जैरी चोपडा और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोडी आज यहां 750000 डालर इनामी ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा में जगह बनाने में सफल रही.
पिछले कुछ समय से चोटों से परेशान रहे गुरुसाईदत्त ने अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के एई वेई जियान को पहले मुकाबले में 21-13, 21-9 से हराकर की. उन्होंने इसके बाद क्वालीफायर के दूसरे मुकाबले में जापान के काजुमासा साकाई को 21-15, 21-8 से शिकस्त दी.
प्रणव और अश्विनी को भी अधिक परेशानी नहीं हुई. इस भारतीय जोडी ने पहले दौर में मार्क लासफस और इसाबेल हेरट्रिच की जर्मनी की जोडी को 21-19, 21-17 से हराया. प्रणव और अश्विनी ने इसके बाद चाम चेन और सुसान वैंग की स्थानीय जोडी को 21-14, 21-6 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई. टूर्नामेंट का मुख्य ड्रॉ कल से खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










