फीफा अध्यक्ष पद की दौड से हटे वान प्राग
द हेग (नीदरलैंड) : नीदरलैंड के माइकल वान प्राग विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के अध्यक्ष पद की दौड से हट गये हैं और उन्होंने वर्तमान अध्यक्ष सैप ब्लाटर के खिलाफ जोर्डन के प्रिंस अली बिन अल हुसैन का समर्थन करने का फैसला किया है. वान प्राग की टीम ने एक बयान में कहा, […]
द हेग (नीदरलैंड) : नीदरलैंड के माइकल वान प्राग विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के अध्यक्ष पद की दौड से हट गये हैं और उन्होंने वर्तमान अध्यक्ष सैप ब्लाटर के खिलाफ जोर्डन के प्रिंस अली बिन अल हुसैन का समर्थन करने का फैसला किया है.
वान प्राग की टीम ने एक बयान में कहा, विभिन्न पक्षों से बातचीत के बाद माइकल वान प्राग ने फीफा अध्यक्ष पद के चुनाव से हटने का फैसला किया है. वह अब अध्यक्ष पद के एक अन्य उम्मीद्वार प्रिंस अली बिन अल हुसैन का समर्थन करेंगे. वान प्राग को द रायल नीदरलैंड फुटबॉल संघ का समर्थन हासिल था. उन्होंने जनवरी में अपनी उम्मीद्वारी घोषित की थी. उनके अलावा प्रिंस अली और पुर्तगाल फुटबाल के स्टार लुई फिगो ने भी ब्लाटर के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










