खेल मंत्रालय ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को बीमा साझेदार बनाया
नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों की टारगेट ओलंपिक पोडियम ( टीओपी ) योजना के लिए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को बीमा साझेदार बनाया है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा , पहली बार खेल मंत्रालय ने बीमा साझेदार बनाने की पहल की है. इसके जरिये हम खेलों के लिए की जा रही पहल […]
नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों की टारगेट ओलंपिक पोडियम ( टीओपी ) योजना के लिए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को बीमा साझेदार बनाया है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा , पहली बार खेल मंत्रालय ने बीमा साझेदार बनाने की पहल की है. इसके जरिये हम खेलों के लिए की जा रही पहल में निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों की भागीदारी चाहते हैं. ओरिएंटल इंश्योरेंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डाक्टर ए के सक्सेना ने खेल सचिव अजित शरण को पांच लाख 80 हजार रुपये का चेक शुरुआती योगदान के तौर पर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










