पहले सब जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार का नेतृत्व करेगी सोनी

Updated:
विज्ञापन

पटना : पिछले महीने राष्ट्रीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ नेपाल में आए भूकंप में जादुई तरीके से बची सोनी कुमारी 8 से 24 मई तक कटक में होने वाले सब जूनियर राष्ट्रीय गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार की 20 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेगी. 14 साल की सोनी नेपाल में एशियाई फुटबाल परिसंघ […]

विज्ञापन

पटना : पिछले महीने राष्ट्रीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ नेपाल में आए भूकंप में जादुई तरीके से बची सोनी कुमारी 8 से 24 मई तक कटक में होने वाले सब जूनियर राष्ट्रीय गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार की 20 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेगी.

14 साल की सोनी नेपाल में एशियाई फुटबाल परिसंघ कप में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व कर रही थी जब 25 अप्रैल को राजधानी काठमांडू में भीषण भूकंप आया था. नेपाल में सोनी समेत भारतीय टीम के सभी खिलाडी भूकंप आने के समय खेल के मैदान में होने की वजह से सुरक्षित बच गयीं. इस मैदान में एशियाई फुटबॉल परिसंघ कप के मैच हो रहे थे.

जूनियर टीम इस प्रकार है : सोनी कुमारी (कप्तान), निशा कुमारी (उप कप्तान), ममता कुमारी, नीतू कुमारी, याशिम खातून, सिंधु कुमारी, बबिता कुमारी, दीपंती कुमारी, चंदा कुमारी, अनिशा कुमारी, प्रिया कुमारी, नेशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, संजना कुमारी, प्रिंस राज, ज्योति कुमारी, रिया कुमारी, चांदनी कुमारी, रुपम कुमारी और नेहा कुमारी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola