अजलान शाह हॉकी : भारत ने दर्ज की पहली जीत, कनाडा को 5-3 से रौंदा

इपोह (मलेशिया) : खिताब की दौड से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय हॉकी टीम को अपने से कम रैंक वाली कनाडा को भी हराने में कडी मेहनत करनी पडी और उसने आज यहां 24वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में उसे 5-3 से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की. रुपिंदर पाल सिंह (13 […]
इपोह (मलेशिया) : खिताब की दौड से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय हॉकी टीम को अपने से कम रैंक वाली कनाडा को भी हराने में कडी मेहनत करनी पडी और उसने आज यहां 24वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में उसे 5-3 से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की.
रुपिंदर पाल सिंह (13 वें मिनट) और वीआर रघुनाथ (32 वें मिनट) ने अलग अलग पैनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे जबकि रमनदीप सिंह (46 वें एवं 47 वें मिनट) में दो फील्ड गोल किए. इसके बाद सतबीर सिंह (49 वें मिनट) ने एक और गोल दागकर भारत के गोलों की संख्या पांच कर दी. दुनिया की 15 वें नंबर की टीम कनाडा की ओर से ओलिवर शोलफील्ड (43 वें), जगदीश गिल (49 वें) और डेविड जेम्सन (52वें मिनट) ने तीन गोल किए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










