हार के बाद भारतीय हॉकी कोच ने कहा, हमें गलतियों में कमी लानी होगी

इपोह : न्यूजीलैंड के हाथों अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे मैच में 1-2 की हार के बाद टीम के नये मुख्य कोच पाल वान ऐस ने कहा कि मैदान पर लगातार दूसरे दिन बेहतर टीम होने के बावजूद नतीजा निराशाजनक रहा. भारत ने कल दक्षिण कोरिया से 1-1 ड्रॉ खेला था. टीम को […]
इपोह : न्यूजीलैंड के हाथों अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे मैच में 1-2 की हार के बाद टीम के नये मुख्य कोच पाल वान ऐस ने कहा कि मैदान पर लगातार दूसरे दिन बेहतर टीम होने के बावजूद नतीजा निराशाजनक रहा. भारत ने कल दक्षिण कोरिया से 1-1 ड्रॉ खेला था. टीम को आज अंतिम लम्हों में गोल गंवाने के कारण हार का सामना करना पडा.
मध्यांतर तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाई थी जिसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान साइमन चाइल्ड ने 38वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह ने 43वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर किया लेकिन एंडी हेवर्ड (55वें मिनट) ने मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




