सानिया-मार्टिना ने मिलकर जीता मियामी ओपन का खिताब
मियामी (अमेरिका) : सानिया मिर्जा ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोडीदार मार्टिना हिंगिस के साथ स्वप्निल शुरुआत जारी रखते हुए रविवार को यहां मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता जो उनके करियर का 25वां डब्ल्यूटीए युगल खिताब है. सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी ने खराब शुरुआत से उबरकर एकटेरिना […]
मियामी (अमेरिका) : सानिया मिर्जा ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोडीदार मार्टिना हिंगिस के साथ स्वप्निल शुरुआत जारी रखते हुए रविवार को यहां मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता जो उनके करियर का 25वां डब्ल्यूटीए युगल खिताब है.
सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी ने खराब शुरुआत से उबरकर एकटेरिना मकारोवा और इलेना वेसनिना की दूसरी वरीयता प्राप्त रुसी जोडी को 7-5, 6-1 से पराजीत किया. सानिया और हिंगिस पहले सेट में एक समय 2-5 से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और लगातार आठ गेम जीतकर पहला सेट अपने नाम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










