जोकोविच ने पांचवां मियामी मास्टर्स खिताब जीता, मर्रे के खिलाफ 18वीं जीत

Updated:
विज्ञापन

मियामी : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एंडी मर्रे को 7-6, 4-6, 6-0 से हराकर पांचवीं बार मियामी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता. सर्बिया के जोकोविच की यह मर्रे के खिलाफ 26 मैचों में 18वीं जीत है. उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल और इंडियन वेल्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में […]

विज्ञापन

मियामी : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एंडी मर्रे को 7-6, 4-6, 6-0 से हराकर पांचवीं बार मियामी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता. सर्बिया के जोकोविच की यह मर्रे के खिलाफ 26 मैचों में 18वीं जीत है. उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल और इंडियन वेल्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में भी मर्रे को हराया था.

जोकोविच ने कहा, मैंने तीन बडे खिताब जीते और मैं सत्र की इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकता था. उम्मीद है कि मेरा यह प्रदर्शन क्लकोर्ट में बरकरार रहेगा. यह फ्रेंच ओपन से पहले मेरे लिये बेहद महत्वपूर्ण है. जोकोविच दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये हैं जिन्होंने एक साल में इंडियन वेल्स और मियामी मास्टर्स दोनों खिताब तीन बार जीते हैं. इससे पहले उन्होंने 2011 और 2014 में यह कारनामा किया था.

स्काटलैंड के मर्रे ने जोकोविच पर आखिरी जीत 2013 में विंबलडन के फाइनल में दर्ज की थी. उन्होंने सर्बियाई खिलाड़ी के खिलाफ लगातार छह हार का सिलसिला तोडने के लिये अच्छी शुरुआत की लेकिन वह इसे बरकरार नहीं रख पाये. दोनों खिलाडियों को शुरु में तेज गर्मी में अपनी सर्विस से जूझना पडा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola