नंबर दो की पोजीशन पाकर खुश हैं साइना नेहवाल
नयी दिल्ली : आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत की साइना नेहवाल ताजा बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में फिर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. साइना ने कहा ,मुझे फिर से विश्व रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने की खुशी है. ऑल इंग्लैंड के बाद मुझे पता था कि इस सप्ताह मैं […]
नयी दिल्ली : आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत की साइना नेहवाल ताजा बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में फिर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. साइना ने कहा ,मुझे फिर से विश्व रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने की खुशी है. ऑल इंग्लैंड के बाद मुझे पता था कि इस सप्ताह मैं दूसरे स्थान पर आ जाउंगी. मैं और मेहनत करके नंबर वन बनने की कोशिश करुंगी.
साइना के 74381 अंक हैं जबकि दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की लि शूरुइ उससे 4833 अंक आगे है. चीन की शिशियान वांग तीसरे स्थान पर है. साइना जुलाई 2010 में रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची थी. उसने नवंबर में फिर यह रैंकिंग हासिल की थी. वह जनवरी में फिर इस पायदान पर पहुंची लेकिन मार्च के पहले हफ्ते में नीचे खिसक गई और फिर ऑल इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचकर नंबर दो पर आई.
वह जुलाई 2013 तक नंबर दो पर बनी रही लेकिन फिर नीचे खिसक गई थी. युवा पी वी सिंधू नौवे नंबर पर बरकरार है जो चोट के कारण ऑल इंग्लैंड नहीं खेल सकी थी. पुरुषों में के श्रीकांत एक पायदान चढकर चौथे स्थान पर हैं जबकि पी कश्यप 12वें स्थान पर बने हुए हैं. एच एस प्रणय 17वें स्थान पर हैं. युगल रैंकिंग में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा तीन पायदान चढकर 19वें स्थान पर आ गई.
ज्ञात हो कि लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया. लेकिन फाइनल मैच में साइना स्पेन की कारोलिना मारिन से 21-16, 14-21, 7-21 से करारी हार का सामना करना पड़ा. साइना इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










