सैयद मोदी ग्रां प्री में दिखेगी साइना -कैरोलीना समेत कई दिग्गजों का चमक

लखनऊ : लखनऊ में आगामी 20 जनवरी को शुरू होने वाली सैयद मोदी अंतरराष्ट्ररीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय दिग्गज साइना नेहवाल और विश्व चैंपियन कैरोलीना मार्टिन समेत अनेक स्टार खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरेंगे. उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आलोक रंजन ने आगामी 20 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाली इस ग्रां प्री के […]
लखनऊ : लखनऊ में आगामी 20 जनवरी को शुरू होने वाली सैयद मोदी अंतरराष्ट्ररीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय दिग्गज साइना नेहवाल और विश्व चैंपियन कैरोलीना मार्टिन समेत अनेक स्टार खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरेंगे.
रंजन ने बताया कि साइना को प्रथम, कैरोलीना को द्वितीय तथा सिंधु को तीसरी वरीयता दी गयी है. उन्होंने कहा कि लखनऊ के बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी में खेली जाने वाली एक लाख 20 हजार इनाम राशि की इस ग्रां प्री में भारत के शीर्ष पुरुष शटलर प्रथम वरीय के श्रीकांत, पी कश्यप, तथा विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता डेनमार्क के विक्टर ऐक्सेलसेन भी अपनी चमक बिखेरेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




