राष्ट्रीय बिलियर्डस के सेमीफाइनल में पंकज आडवाणी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता: भारतीय स्टार पंकज आडवाणी ने उलटफेर से भरे दिन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आज राष्ट्रीय बिलियर्डस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनायी.आडवाणी को पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के अपने साथी बृजेश दमानी से थोडी चुनौती मिली लेकिन आखिर में वह 4-1 से जीत दर्ज करने में सफल रहे. सेमीफाइनल में […]
विज्ञापन
कोलकाता: भारतीय स्टार पंकज आडवाणी ने उलटफेर से भरे दिन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आज राष्ट्रीय बिलियर्डस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनायी.आडवाणी को पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के अपने साथी बृजेश दमानी से थोडी चुनौती मिली लेकिन आखिर में वह 4-1 से जीत दर्ज करने में सफल रहे.
सेमीफाइनल में आडवाणी रेलवे के सिद्धार्थ पारिख से भिडेंगे जिन्होंने ध्वज हरिया को एक कडे मुकाबले में 4-3 से हराया.
हरिया ने इससे पहले प्री क्वार्टरफाइनल में गत विजेता सौरव कोठारी को हराया था.एक अन्य क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक के बी भास्कर ने महाराष्ट्र के जयवीर धींगरा को 4-0 से शिकस्त दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










