कबड्डी में भारत की बादशाहत, पाक को चौथी बार हराया

Updated at : 21 Dec 2014 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
कबड्डी में भारत की बादशाहत, पाक को चौथी बार हराया

बादल : भारतीय पुरुष टीम ने लगातार पांचवां कबड्डी विश्व कप खिताब जीत लिया जबकि महिला टीम लगातार चौथी बार चैम्पियन रही. यहां खेले गए फाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को चौथी बार 45.42 से हराया जबकि महिला टीम ने दूसरी बार न्यूजीलैंड को 36.27 से मात दी. दोनों वर्गों में इन्हीं दोनों […]

विज्ञापन

बादल : भारतीय पुरुष टीम ने लगातार पांचवां कबड्डी विश्व कप खिताब जीत लिया जबकि महिला टीम लगातार चौथी बार चैम्पियन रही. यहां खेले गए फाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को चौथी बार 45.42 से हराया जबकि महिला टीम ने दूसरी बार न्यूजीलैंड को 36.27 से मात दी.

दोनों वर्गों में इन्हीं दोनों टीमों के बीच लुधियाना में हुए पिछले विश्व कप का फाइनल खेला गया था और भारत की विजेता रहा था. पुरुष वर्ग में भारत के लिये रेडर संदीप सिंह ने 10 और संदीप लुद्दार ने 10 अंक बनाये. पाकिस्तान के लिये रेडर शफीक अहमद चिश्ती, मोहम्मद इरफान और अकमल सज्जाद डोगर ने क्रमश: 15, 13 और 6 अंक बनाये.

महिला फाइनल में भारतीय रेडर प्रियंका देवी और राम बटेरी ने आठ-आठ अंक बनाये. न्यूजीलैंड के लिये लानी पेरेसी ने 12 अंक बनाये. इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और खेलमंत्री सर्वानंद सोनोवाल मौजूद थे.

प्रधानमंत्री ने पुरुष और महिला कबड्डी टीमों को दी जीत पर बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों को विश्व कप जीतने की बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश का गौरव बढाया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘शानदार खबर है. हमारी पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने कबड्डी विश्व कप जीत लिया है. खिलाडियों को मेरी बधाई. हमें बहुत गर्व है.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पुरुष टीम के लिए यह लगातार पांचवीं और महिला टीम के लिए लगातार चौथी जीत है.

सही मायने में शानदार प्रदर्शन.’ गौरतलब है कि पंजाब के मुक्तसर जिले में भारतीय पुरुष टीम ने लगातार पांचवां कबड्डी विश्व कप खिताब जीत लिया जबकि महिला टीम लगातार चौथी बार चैम्पियन रही. यहां खेले गए फाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को चौथी बार 45.42 से हराया जबकि महिला टीम ने दूसरी बार न्यूजीलैंड को 36.27 से मात दी.

दोनों वर्गों में इन्हीं दोनों टीमों के बीच लुधियाना में हुए पिछले विश्व कप का फाइनल खेला गया था और भारत ही विजेता रहा था. पुरुष वर्ग में भारत के लिये रेडर संदीप सिंह ने 10 और संदीप लुद्दार ने 10 अंक बनाये. पाकिस्तान के लिये रेडर शफीक अहमद चिश्ती, मोहम्मद इरफान और अकमल सज्जाद डोगर ने क्रमश: 15, 13 और 6 अंक बनाये. महिला फाइनल में भारतीय रेडर प्रियंका देवी और राम बटेरी ने आठ आठ अंक बनाये. न्यूजीलैंड के लिये लानी पेरेसी ने 12 अंक बनाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola