फाइनल से पहले भारत ने हमारे खिलाफ साजिश रची : पाकिस्तानी हॉकी कोच

कराची : पाकिस्तानी हॉकी टीम के कोच शहनाज शेख ने आरोप लगाया है कि जर्मनी के खिलाफ चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल से पहले खिलाडियों पर दबाव बनाना भारत की साजिश थी. पाकिस्तान इस मैच में 2-0 से हार गया था. पाकिस्तानी खिलाडियों ने भुवनेश्वर में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में संघर्षपूर्ण जीत के बाद ओछी हरकतें […]
कराची : पाकिस्तानी हॉकी टीम के कोच शहनाज शेख ने आरोप लगाया है कि जर्मनी के खिलाफ चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल से पहले खिलाडियों पर दबाव बनाना भारत की साजिश थी. पाकिस्तान इस मैच में 2-0 से हार गया था.
पाकिस्तानी खिलाडियों ने भुवनेश्वर में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में संघर्षपूर्ण जीत के बाद ओछी हरकतें की थी और भारतीय दर्शकों की तरफ गलत इशारे किये थे. इसके कारण उसके दो खिलाडियों अमजद अली और मोहम्मद तौसिक पर प्रतिबंध लगाया गया था. पूर्व ओलंपियन शेख ने धोखेबाजी का आरोप लगाया और कहा कि छोटी घटना को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




