ePaper

पेले के स्वास्थ्य में सुधार, अब डायलिसिस की जरूरत नहीं

Updated at : 02 Dec 2014 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
पेले के स्वास्थ्य में सुधार, अब डायलिसिस की जरूरत नहीं

साओ पाउलो : ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हो रहा और उन्हें डायलेसिस की जरुरत नहीं है लेकिन उन्हें गुर्द्रों की परेशानी के कारण अब भी गहन चिकित्सा में रखा गया है. पेले का साओपाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन हास्पिटल में इलाज चल रहा है. अस्पताल के बयान के अनुसार, रोगी […]

विज्ञापन

साओ पाउलो : ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हो रहा और उन्हें डायलेसिस की जरुरत नहीं है लेकिन उन्हें गुर्द्रों की परेशानी के कारण अब भी गहन चिकित्सा में रखा गया है.

पेले का साओपाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन हास्पिटल में इलाज चल रहा है. अस्पताल के बयान के अनुसार, रोगी एडसन अरांतेस डु नासिमेंटो (पेले) अच्छी प्रगति कर रहा है लेकिन उन्हें अब भी गहन चिकित्सा में रखा गया है. स्थानीय अखबार के अनुसार पेले को रविवार को डायलेसिस से हटा दिया गया था और अस्पताल ने कहा कि इसे आज जारी रखने की जरुरत नहीं समझी गयी.

दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर और तीन बार के विश्व चैंपियन 74 वर्षीय पेले को पेशाब के संक्रमण के कारण पिछले सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola