ePaper

पेले की हालत में सुधार

Updated at : 29 Nov 2014 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
पेले की हालत में सुधार

साओ पाउलो : ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले मूत्र संक्रमण के कारण फिलहाल अस्पताल में हैं. पेले का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि मूत्र में संक्रमण से वह तेजी से उबर रहे हैं और उनकी हालत में सुधार आ रहा है. अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने कहा कि 74 वर्षीय पेले को आईसीयू […]

विज्ञापन

साओ पाउलो : ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले मूत्र संक्रमण के कारण फिलहाल अस्पताल में हैं. पेले का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि मूत्र में संक्रमण से वह तेजी से उबर रहे हैं और उनकी हालत में सुधार आ रहा है.

अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने कहा कि 74 वर्षीय पेले को आईसीयू में ही रखा गया है. उनकी किडनी का उपचार को रहा है लेकिन उनकी हालत स्थिर है और वह बिना किसी सहयोग के खा रहे हैं और सांस ले रहे हैं.

पेले के निजी सहयोगी जोस फर्नोस रौद्रिगेज ने कल कहा था कि अपने खेलने के दौर से पेले की सिर्फ एक ही किडनी है लेकिन कहा कि इससे उनके उपचार पर असर नहीं पड़ रहा है. पेले को सत्तर के दशक में किडनी हटाने के लिए आपरेशन कराना पड़ा था. पेले का 13 नवंबर को पथरी का भी आपरेशन हुआ था लेकिन उन्हें फिर मूत्र संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola