फुटबॉल मैच के दौरान विपक्षी खिलाड़ी ने बचायी जान

कीव : यूक्रेनियन प्रीमियर लीग फुटबॉल में डायनमो कीव और एफसी डीनिप्रो के बीच मैच में कीव के कप्तान ओलेग गुसेव की जान विपक्षी टीम के फुटबॉलर ने बचाई. कॉर्नर के दौरान गुसेव के चेहरे पर डीनिप्रो टीम के गोलकीपर के घुटने से गंभीर चोट लग गयी. गुसेव नीचे गिर गये और उनकी जीव उलट […]
कीव : यूक्रेनियन प्रीमियर लीग फुटबॉल में डायनमो कीव और एफसी डीनिप्रो के बीच मैच में कीव के कप्तान ओलेग गुसेव की जान विपक्षी टीम के फुटबॉलर ने बचाई. कॉर्नर के दौरान गुसेव के चेहरे पर डीनिप्रो टीम के गोलकीपर के घुटने से गंभीर चोट लग गयी.
गुसेव नीचे गिर गये और उनकी जीव उलट कर गले के अंदर चली गयी. इससे उनका विंड पाइप अवरुद्ध हो गया था और किसी भी समय उनकी जान जा सकती थी. शेष खिलाडि़यों का ध्यान गेंद की ओर था. तभी डीनिप्रो के खिलाड़ी जाबा कनकावा का ध्यान गुसेव पर गया. वह तुरंत गुसेव के पास पहुंचे और उनक मुंह खोकर जीव को गले से बाहर निकाला. इसके बाद ही मेडिकल टीम वहां पहुंची. डाक्टरों का कहना था कि अगर मदद नहीं मिलती तो गुसेव का बचना मुश्किल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










