राष्ट्रपति ने पंकज आडवाणी को बधाई दी

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति पंकज आडवाणी ने आज भारत के स्टार क्यूइस्ट पंकज आडवाणी को लीड्स में विश्व बिलियर्डस चैंपियनशिप जीतने और रिकार्ड 12 खिताब अपने नाम करने के लिये बधाई दी. मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा, मुझे यह जानकार बहुत खुशी हुई कि आपने लीड्स में अपना 12वां खिताब जीता है और तीसरी […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रपति पंकज आडवाणी ने आज भारत के स्टार क्यूइस्ट पंकज आडवाणी को लीड्स में विश्व बिलियर्डस चैंपियनशिप जीतने और रिकार्ड 12 खिताब अपने नाम करने के लिये बधाई दी.
मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा, मुझे यह जानकार बहुत खुशी हुई कि आपने लीड्स में अपना 12वां खिताब जीता है और तीसरी बार ग्रैंड डबल हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हो. मेरी तरफ से आपको तहेदिल से बधाई और शुभकामना.
उन्होंने कहा, भारत को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है जिसने यह सुनिश्चित किया कि हमारा ध्वज अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में बुलंद लहराता रहेगा. मैं आपको भविष्य में लगातार सफलताएं हासिल करने की शुभकामना देता हूं.
बेंगलूर के पंकज आडवाणी ने इंग्लैंड के उदीयमान स्टार राबर्ट हाल को फाइनल में 1928-893 से हराकर तीसरा ग्रैंड डबल पूरा किया. उन्होंने पिछले सप्ताह 150 अंक से अधिक के छोटे प्रारुप में खिताब जीता था उन्होंने माइक रसेल को पीछे छोड़ा जिनके नाम पर दो ग्रैंड डबल दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




