सरिता देवी को विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की उम्मीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2014 5:00 PM
नयी दिल्ली : निलंबित भारतीय मुक्केबाज एल सरिता देवी ने विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने का अस्थाई निलंबन के बावजूद अगले महीने होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की उम्मीद नहीं छोड़ी है और इस मुक्केबाज ने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआइबीए) को पत्र लिखा है. एशियाई खेलों […]
नयी दिल्ली : निलंबित भारतीय मुक्केबाज एल सरिता देवी ने विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने का अस्थाई निलंबन के बावजूद अगले महीने होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की उम्मीद नहीं छोड़ी है और इस मुक्केबाज ने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआइबीए) को पत्र लिखा है.
एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में विवादास्पद हार के बाद सरिता ने अपना कांस्य पदक स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और पोडियम पर भावनात्मक विरोध के बाद से जो भी हुआ उससे वह निराश हैं. सरिता ने कहा, जो हुआ उससे मैं निराश हूं लेकिन मैंने बॉक्सिंग इंडिया को पत्र लिखा है जो इसकी सामग्री को एआइबीए को भेज देगा. मैं पत्र की सामग्री का खुलासा नहीं कर सकती लेकिन मुझे उम्मीद है कि चीजें सुलझ जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










