इंडियन सुपर लीग का मैच देखने पहुंचे, बिग बी और रजनीकांत

इंडियन सुपर लीग में कल चेन्नईयन एफसी और केरला ब्लास्टर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. चेन्नईयन एफसी की टीम ने केरला ब्लास्टर को 2-1 से पराजित कर दिया. इस मैच की खास बात यह थी कि चेन्नईयन एफसी का उत्साह बढ़ाने के लिए खिलाडि़यों की नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टारों की कतार लगी थी. जी हां, […]
इंडियन सुपर लीग में कल चेन्नईयन एफसी और केरला ब्लास्टर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. चेन्नईयन एफसी की टीम ने केरला ब्लास्टर को 2-1 से पराजित कर दिया.
इस मैच की खास बात यह थी कि चेन्नईयन एफसी का उत्साह बढ़ाने के लिए खिलाडि़यों की नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टारों की कतार लगी थी. जी हां, यह सच है. आप सब इस बात से वाकिफ हैं कि चेन्नईयन एफसी का स्वामित्व अभिषेक बच्चन और महेंद्र सिंह धौनी के नाम है.
सो चेन्नईयन एफसी को चियरअप करने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और रजनीकांत उपस्थित थे. वहीं केरला को चियरअप करने के लिए सचिन तेंदुलकर मौजूद थे, क्योंकि केरला उनकी टीम है.
इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने फेसबुक के जरिये दी है और लिखा है कि मैच के दौरान उन्हें रजनीकांत और सचिन तेंदुलकर जैसे महानायकों का साथ मिला. उन्होंने मैच की फोटो भी फेसबुक पर डाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










