जीत का जश्न मनाना पड़ा भारी, चोट लगने से मिजोरम के फुटबॉलर की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एजल : फुटबॉल के दीवानों के लिए एक दुखद समाचार है. मिजोरम की टीम के एक फुटबॉलर की मौत चोट लगने से हो गयी है.सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रीमियर लीग के दौरान मिजोरम के फुटबॉलर पीटर बियाक्सांगजुआला गोल करने पर जश्न मनाते हुए रीढ की हड्डी में चोट लगा बैठे थे. चोट […]
विज्ञापन
एजल : फुटबॉल के दीवानों के लिए एक दुखद समाचार है. मिजोरम की टीम के एक फुटबॉलर की मौत चोट लगने से हो गयी है.सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रीमियर लीग के दौरान मिजोरम के फुटबॉलर पीटर बियाक्सांगजुआला गोल करने पर जश्न मनाते हुए रीढ की हड्डी में चोट लगा बैठे थे. चोट के कारण अब इस फुटबॉलर की मौत हो चुकी है.
मीडिया खबरों के अनुसार बैथलेअम वेंगथलांग एफसी और चानमारी वेस्ट एफसी के बीच मिजोरम प्रीमियर मैच के दौरान पीटर ने बराबरी का गोल किया था. उसके जश्न में उसने कई गुलाटियां मारी.एक प्रत्यक्षदर्शी दर्शक ने बताया कि जश्न मनाते हुए उसके कई साथी उस फुटबॉलर के ऊपर कूद गए. जिससे उसे काफी चोटें लग गयी.
हालांकि चोट लगने के बाद फुटबॉलर को तुरंत एजल सिविल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे खिलाड़ी को बचाने की काफी कोशिशें की, लेकिन जान बचा पाने में नाकाम रहे. बताया जा रहा है कि मिजोरम को वह खिलाड़ी मिजोरम म्यामां सीमा पर चम्फाइ जिले का रहने वाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










