एशियन गेम्स 2014: भारत ने जीता दूसरा रजत

Updated at : 26 Sep 2014 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
एशियन गेम्स 2014: भारत ने जीता दूसरा रजत

इंचियोन: 17वें एशियाई गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने आज रजत हासिल कर लिया है. यह भारत का दूसरा रजत पदक है. विजय कुमार, पेंबा तमांग और गुरप्रीत सिंह नेपुरुष वर्ग की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल टीम इवेंट में खेलते हुए दक्षिण कोरिया को एक अंक पीछे छोड़कर यह पदक हासिल किया. भारत ने जहां […]

विज्ञापन

इंचियोन: 17वें एशियाई गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने आज रजत हासिल कर लिया है. यह भारत का दूसरा रजत पदक है. विजय कुमार, पेंबा तमांग और गुरप्रीत सिंह नेपुरुष वर्ग की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल टीम इवेंट में खेलते हुए दक्षिण कोरिया को एक अंक पीछे छोड़कर यह पदक हासिल किया.

भारत ने जहां 1720 अंक बनाए वहीं दक्षिण कोरिया के खाते में 1739 अंक गए. स्वर्ण पदक 1742 अंकों के साथ चीन के खाते में गया.
विजय कुमार ने अपनी रैपिड सीरीज में 100, 98 और 96, तमांग ने 99, 97, और 97,गुरप्रीत ने 95, 96, और 97 अंक बनाए. विजय कुमार ने 2012 लंदन ओलंपिक में भी सिल्वर मेडल जीता था.
17वें एशियाई खेलों का पहला रजत पदक भारत को सौरव घोषाल ने स्क्वॉश में दिलाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola