इंडोनेशिया में होंगे 2018 एशियाई खेल

इंचियोन : एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यकारी बोर्ड ने 2018 में 18वें एशियाई खेलों की मेजबानी इंडोनेशिया को सौंपने का फैसला किया.ओसीए अध्यक्ष शेख अहमद अल फहाद अल सबाह ने कहा, कार्यकारी बोर्ड ने 2018 एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में करने को आज मंजूरी दे दी. उन्होंने कहा कि कल ओसीए की […]
इंचियोन : एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यकारी बोर्ड ने 2018 में 18वें एशियाई खेलों की मेजबानी इंडोनेशिया को सौंपने का फैसला किया.ओसीए अध्यक्ष शेख अहमद अल फहाद अल सबाह ने कहा, कार्यकारी बोर्ड ने 2018 एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में करने को आज मंजूरी दे दी. उन्होंने कहा कि कल ओसीए की आमसभा में इसे अंतिम मंजूरी दी जायेगी.
उन्होंने कहा , उम्मीद है कि कल आमसभा भी इसे मंजूरी दे देगी हालांकि हमारे पास अधिकार है क्योकि कुवैत में असाधारण आमसभा ने अध्यक्ष को वियतनाम के विकल्प पर फैसला लेने का अधिकार दिया था. भारत ने शुरुआत में इसकी मेजबानी में रुचि दिखाई थी लेकिन सरकार का समर्थन नहीं मिलने से भारतीय ओलंपिक संघ ने इरादा बदल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










