घुटने की सर्जरी के कारण फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे फेडरर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Feb 2020 7:39 PM
पेरिस : स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने लंबे समय से चली आ रही घुटने की समस्या को दूर करने के लिये सर्जरी करायी है और गुरुवार को उन्होंने कहा कि वह फ्रेंच ओपन सहित कई टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पायेंगे. बीस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ने अपने फेसबुक अकाउंट से खुलासा किया […]
पेरिस : स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने लंबे समय से चली आ रही घुटने की समस्या को दूर करने के लिये सर्जरी करायी है और गुरुवार को उन्होंने कहा कि वह फ्रेंच ओपन सहित कई टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पायेंगे.
बीस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ने अपने फेसबुक अकाउंट से खुलासा किया कि उन्होंने बुधवार को स्विट्जरलैंड में सर्जरी करायी और वह 24 मई से सात जून तक चलने वाले फ्रेंच ओपन सहित कई टूर्नामेंट में नहीं खेल पायेंगे.
उन्होंने कहा, परिणास्वरूप, मैं दुबई, इंडियन वेल्स, बोगोटा, मियामी और फ्रेंच ओपन में नहीं खेल पाऊंगा. इस 38 साल के खिलाड़ी ने कहा कि वह जहां तक संभव हो सर्जरी से बचना चाहते थे लेकिन घुटने की समस्या दूर नहीं हो पा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










