मोहन बागान पर लगा तीन लाख रुपये का जुर्माना

Updated at : 16 Feb 2020 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
मोहन बागान पर लगा तीन लाख रुपये का जुर्माना

कोलकाता : अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने रविवार को आई लीग के शीर्ष क्लब मोहन बागान पर चार पूर्व खिलाड़ियों का वेतन नहीं देने के लिये तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही समिति ने क्लब को खिलाड़ियों का वेतन देने और 15 दिन के अंदर जुर्माना भरने का निर्देश […]

विज्ञापन

कोलकाता : अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने रविवार को आई लीग के शीर्ष क्लब मोहन बागान पर चार पूर्व खिलाड़ियों का वेतन नहीं देने के लिये तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया.

साथ ही समिति ने क्लब को खिलाड़ियों का वेतन देने और 15 दिन के अंदर जुर्माना भरने का निर्देश दिया है. एआईएफएफ के आदेश के अनुसार, ऊषानाथ बनर्जी की अध्यक्षता में अनुशासनात्मक समिति ने मोहन बागान को चार खिलाड़ियों को 30 दिन के अंदर भुगतान करने और 15 दिन के अंदर जुर्माना भरने का समय दिया है और ऐसा नहीं करने पर आगामी लगातार दो विंडो में उन्हें ‘ट्रांसफर प्रतिबंध’ का सामना करना पड़ेगा.

मोहन बागान को केरला ब्लास्टर्स के मिडफील्डर के राजू गायकवाड़ (11 लाख रूपये), डेरेन कालडेरा (आठ लाख 70 हजार रुपये) के अलावा ईस्ट बंगाल के अभिषेक अम्बेकर (पांच लाख 60 हजार रुपये) तथा पूर्व गोलकीपर रिकार्डो कार्डोज (सात लाख 60 हजार रुपये) को भुगतान करने का निर्देश दिया गया है.

मोहन बागान के पूर्व कोच खालिद जमील को भी भुगतान नहीं किया गया है, लेकिन क्लब ने एक महीने के अंदर उन्हें बची राशि देने का आश्वासन दिया है जो आठ लाख 20 हजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola