एकतरफा मुकाबला जीतकर नडाल दूसरे दौर में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2020 5:09 PM

विज्ञापन

मेलबर्न : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने एकतरफा मुकाबले में बोलिविया के हुजो डेलियेन को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया. नडाल ने दो घंटे के भीतर यह मुकाबला 6-2, 6-3, 6-0 से जीता. तीन अलग-अलग दशकों में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रह चुके नडाल की नजरें […]

विज्ञापन

मेलबर्न : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने एकतरफा मुकाबले में बोलिविया के हुजो डेलियेन को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया.

नडाल ने दो घंटे के भीतर यह मुकाबला 6-2, 6-3, 6-0 से जीता. तीन अलग-अलग दशकों में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रह चुके नडाल की नजरें 20वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर है.

इसके साथ ही वह ओपन युग में कम से कम दो बार सभी चारों ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनना भी चाहते हैं. अब नडाल का सामना अर्जेंटीना के फेडरिको डेलबोनिस या पुर्तगाल के जोओ साउसा से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola